CHHATTISGARH : Five diamonds found in Mahasamund, a major boost to mineral prospects
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सरायपाली क्षेत्र के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान 5 हीरे मिलने से पूरे इलाके की खनिज संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।
BILASPUR LIT CLUB CONTROVERSY : न्यायधानी में रसूख के आगे नियम बौने …
एनएमडीसी-सीएमडीसी की टीम ने करीब 200 टन बल्क सैंपल की जांच की, जिसमें 1.22 कैरेट वजन के 5 हीरे मिले हैं। इनमें 2 जेम क्वालिटी और 3 अन्य श्रेणी के हीरे शामिल हैं। इस खोज को क्षेत्र में बड़े हीरा भंडार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
BILASPUR LIT CLUB CONTROVERSY : न्यायधानी में रसूख के आगे नियम बौने …
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है और कहा है कि इससे राज्य की खनिज अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। सरकार अब खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक अन्वेषण और निवेश बढ़ाने पर जोर दे रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह शुरुआती खोज आगे और बड़े भंडारों की ओर इशारा कर सकती है, जिससे रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुल सकते हैं।
