CG BREAKING : Boat capsizes at Batra Dam! 3 missing
सूरजपुर. सूरजपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बतरा बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहत की बात यह रही कि 6 ग्रामीण किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन 3 लोग अब भी लापता हैं।
IAS PANKAJ AGARWAL : आईएएस पर CBI का शिकंजा!
जानकारी के मुताबिक करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा बांध में प्रतिबंध के बावजूद सोमवार रात अंधेरे में ग्रामीण नाव लेकर मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई और सभी लोग पानी में गिर गए।
CHHATTISGARH : उधार के पैसे बार-बार मांगना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं – हाईकोर्ट
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। लापता तीनों ग्रामीणों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है और सभी की नजर रेस्क्यू टीम पर टिकी हुई है।
