प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति परीक्षाओ में चयनित होते सेजेस लालपुर के छात्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Students from SEJES Lalpur are selected in scholarship examinations every year.

रायपुर । शासकीय स्कूल लालपुर के छात्रो ने एनएमएमएस परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की तथा कुल 7 छात्रों का चयन इस वर्ष हुआ जिसमें खुशी यादव, दिव्या साहू, चाँदनी साहू , दीपांशु चौधरी, जयेश साहू, काव्या मधुकर, नोबेल साहू ने अभूतपूर्व सफलता हासिल किया।

इस सफलता में इनके मार्गदर्शक रहे शिक्षक सुभाष साहू ने इन बच्चों को घर बुलाकर निःशुल्क तथा शाला में अतिरिक्त कक्षाएं लेकर तैयारी करवाई। इसके परिणामस्वरूप क्षात्र चयनित हुए इन्होंने इस अभियान की शुरुआत सन 2021 में की जब कोरोना महामारी के समय शालाएं बंद थी तब उन्होंने अपने घर पर ही स्कूल के बच्चों को प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी करवाना शुरू कर दिया था ।

उस वर्ष कुल 10 बच्चे चयनित हुए, उस समय से आज तक प्रतिवर्ष शासकीय स्कूल लालपुर के छात्र चयनित हो रहे हैं। वर्तमान तक कुल 21 बच्चों का चयन हो चुका है जिन्हें कक्षा आठवीं से बारहवीं तक प्रति माह 1000 रूपये चार वर्ष तक मिलेंगे।

शिक्षक के इस लगन,मेहनत व समर्पण से शाला परिवार अभीभूत है तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के द्वारा विकट परिस्थितियों में प्राप्त सफलता पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related