CG UCC BILL: CM विष्णु देव साय बोले- जल्द लागू होगा UCC! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG UCC Bill: CM Vishnu Deo Sai says UCC will be implemented soon!

 

CG UCC BILL: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी जल्द UCC लागू किया जायेगा।

बता दे की 15 अप्रैल को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को मंजूरी दी गई थी।

सरकार के मुताबिक, यह फैसला “सबका साथ, सबका विकास” की नीति को आगे बढ़ाने वाला है और इससे समाज में समान अधिकारों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में एक समिति का गठन किया जा चुका है और उम्मीद जताई कि मानसून सत्र तक समिति का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

क्या है UCC मे  : 

  • छत्तीसगढ़ में वर्तमान में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण, भरण-पोषण एवं पारिवारिक मामलों से संबंधित विवादों में विभिन्न धर्मों के अनुसार अलग-अलग पर्सनल लॉ लागू है।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत राज्य को सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्देश दिया गया है।
  • अलग-अलग कानूनों के कारण वैधानिक प्रक्रिया में असमानता उत्पन्न होती है, जिससे न्याय प्रक्रिया जटिल होती है।

ऐसे में कानून को सरल, एकरूप और न्यायसंगत बनाने के लिए Uniform Civil Code लागू करना आवश्यक माना जा रहा है, जिससे धार्मिक और लैंगिक समानता को भी बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related