CG Congress Protest: Congress stages a massive protest against the hike in electricity rates.
CG CONGRESS PROTEST: छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को 1 जुलाई 2026 से बिजली का बिल प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक बढ़कर आएगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नए टैरिफ को मंजूरी दे दी है।
बिजली दरों में हुई हालिया बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डंगनिया स्थित बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली दर वृद्धि को जनविरोधी फैसला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने नगाड़ा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन भी किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ी हुई बिजली दरों से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आंदोलन के दूसरे चरण में 18 जून को जिला स्तर पर सीनियर कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
इसमें बिजली दर वृद्धि के मुद्दे पर कांग्रेस अपना पक्ष रखेगी।
