TELEGRAM BAN INDIA : Telegram banned before NEET!
रायपुर। NEET परीक्षा से ठीक पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टेलीग्राम पर अस्थायी बैन लगा दिया है। यह फैसला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिशों के बाद लिया गया है।
सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत में टेलीग्राम का एक्सेस 22 जून 2026 तक सीमित रहेगा। इस अवधि में NEET (UG) परीक्षा और उससे जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं।
NEW DRUG RULES: बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, आदेश हुआ जारी!
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के तहत यह आदेश जारी किया है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म से यह भी कहा गया है कि 30 जून तक ‘मैसेज एडिटिंग’ फीचर भी बंद रखा जाए, ताकि पेपर लीक से जुड़े फर्जी सबूत न बनाए जा सकें।
CHHATTISGARH : अनुकंपा नियुक्ति मामले में डीजीपी को 90 दिन में फैसला लेने के दिए निर्देश
NTA के अनुसार, कई गिरोह टेलीग्राम का इस्तेमाल छात्रों को ठगने और फर्जी पेपर लीक की अफवाह फैलाने के लिए कर रहे थे। इसी वजह से यह सख्त कदम उठाया गया है।
सरकार का कहना है कि यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

