KESHKAL GHAT ACCIDENT : Oxygen tanker overturns at Keshkal Ghat
कोंडागांव। कोंडागांव के Keshkal Ghat में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। NH-30 पर जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन टैंकर अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया।
RAM MANDIR DONATION SCAM : राम मंदिर चढ़ावा घोटाला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट!
टैंकर पलटते ही ऑक्सीजन का रिसाव शुरू हो गया, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई। लोग डर गए कि कहीं बड़ा धमाका न हो जाए।
चालक उदय ठाकुर ने बताया कि घाट उतरते समय ब्रेक फेल हो गए थे। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सेफ्टी वाल्व खोल दिया, जिससे गैस नियंत्रित तरीके से बाहर निकलती रही और बड़ा विस्फोट टल गया।
CG VIRAL VIDEO : बैंक मैनेजर का रिश्वत कांड वायरल, 5 हजार में ‘सौदा’!
हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। मौके पर पहुंची Chhattisgarh Police ने स्थिति संभालते हुए यातायात नियंत्रित किया और मार्ग को कुछ देर बाद फिर से चालू कराया।
प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होना ही हादसे की वजह बताई जा रही है। अगर समय रहते चालक ने कदम नहीं उठाया होता, तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी।
Chhattisgarh के इस इलाके में लोगों ने चालक की समझदारी की तारीफ की, जिसने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
