CHHATTISGARH: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CHHATTISGARH: Mahak Narwase named vice-captain of the Indian Under-19 women’s cricket team for the Sri Lanka tour; Chief Minister extends congratulations.

 

CHHATTISGARH:  आज राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर महक नरवासे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  साय ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 एवं वनडे दोनों टीमों का उपकप्तान नियुक्त किए जाने पर महक नरवासे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि महक नरवासे की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार या राजनांदगांव जिले की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रही हैं। महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान के रूप में चयन प्रदेश में विकसित हो रहे खेल वातावरण और खिलाड़ियों को मिल रहे अवसरों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

महक नरवासे ने सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री  साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उनके पिता राधेश्याम नरवासे, महापौर मधुसूदन यादव, कोच मनोज तिवारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related