CHHATTISGARH : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे नितिन नवीन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Nitin Naveen will visit Chhattisgarh for the first time after becoming the national president.

रायपुर डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, 20 जून को उनका रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा, जिसे संगठन और राजनीतिक नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भी नितिन नवीन शामिल हो सकते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली दौरे के दौरान उनसे मुलाकात कर छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था।

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स रायपुर में राष्ट्रीय ऑन्कोलॉजी शिखर सम्मेलन ‘ऑन्कोस्फीयर 2.0’ का आयोजन करेगा

दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले नितिन नवीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

CHHATTISGARH : 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव! बच्चों का तिलक से होगा भव्य स्वागत …

अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रभारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2028 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ऐसा चेहरा तलाश सकती है जो प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझता हो।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related