IRAN AMERICA WAR : Trump said – the war is over, what did Iran say?
रायपुर। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान-अमेरिका जंग अब खत्म हो चुकी है और जल्द ही दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप ने यहां तक कहा कि डील पूरी होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खोल दिया जाएगा।
CHHATTISGARH : मोहर्रम में वक्फ बोर्ड का सख्त आदेश
लेकिन ट्रंप के इस दावे के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। तेहरान का कहना है कि अभी तक किसी अंतिम समझौते पर सहमति नहीं बनी है और कई अहम मुद्दों पर बातचीत जारी है। ईरान ने साफ कहा कि जब तक उसकी तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक ऐसे दावों को सही नहीं माना जा सकता।
CG POLITICS : 450 से ज्यादा ग्रामीणों ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में हुए शामिल
व्हाइट हाउस में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ शानदार समझौता कर लिया है और भविष्य में ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। हालांकि इस बयान के बाद भी जमीन पर तस्वीर साफ नहीं दिख रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप पहले भी कई बार जंग खत्म होने का दावा कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि अब तक वह 38 बार ऐसे दावे कर चुके हैं, लेकिन हर बार हालात कुछ और ही नजर आए। ऐसे में इस बार भी ट्रंप के बयान पर सवाल उठने लगे हैं।

