US-Iran War: Indian killed in US strike; India outraged!
US-IRAN WAR: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भारतीय जहाज पर अमेरिकी हमले में दो नाविकों की मौत और एक लापता होने की खबर है।
इसकी पुष्टि फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के जनरल सेक्रेटरी मनोज यादव ने की है।
पिछले 24 घंटे में यह दूसरी बार है जब भारतीय जहाज पर हमला हुआ है, इसपर भारत के विदेश मंत्रालय ने नाराजगी व्यक्त की है।
इस हमले में डेक कैडेट आदित्य शर्मा और इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया की मौत हुई है, वहीं चीफ इंजीनियर पटनाला सुरेश लापता है। इस कमर्शियल जहाज पर 24 लोग सवार थे, जिसमें से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया।
अमेरिकी सेना की इस कार्रवाई पर भारत सरकार ने आपत्ति जताई है। साथ ही इस पर जवाब भी मांगा है और कहा है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

