CHHATTISGARH INVESTOR MEET: ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ का हो रहा है आयोजन, उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे CM! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH INVESTOR MEET: ‘Chhattisgarh Investors Connect Meet’ is being organized; the CM will interact directly with industrialists!

CHHATTISGARH INVESTOR MEET: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में राज्य सरकार कल हैदराबाद में ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ आयोजित करने जा रही है।

इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट के द्वारा छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और नए उद्योगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है ।

इस कार्यक्रम में देश के कई बड़े उद्योगपति, कारोबारी समूह और निवेशक हिस्सा लेंगे।

इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ सरकार अपनी नई उद्योग नीति की विशेषताओं और निवेशकों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देगी।

सरकार का फोकस प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल, सिंगल विंडो सिस्टम, तेज अनुमति प्रक्रिया और रोजगार सृजन पर रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति, खनिज संसाधन, बिजली उपलब्धता और बेहतर कनेक्टिविटी राज्य को औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल बनाते हैं।

राज्य सरकार के अनुसार अब तक विभिन्न निवेशक सम्मेलनों और रोड शो के जरिए ऊर्जा, स्टील, सीमेंट, एग्री-बेस्ड इंडस्ट्री, आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से छत्तीसगढ़ को करीब 8 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

सरकार का कहना है कि इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

सरकार आने वाले समय में मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में भी निवेशक सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related