CHHATTISGARH VISION : Masterplan for 2047!
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2047 को लेकर अपना बड़ा विजन सामने रखा है। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में “अंजोर विजन-2047” के जरिए छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का लक्ष्य तय किया गया है।
CHHATTISGARH : अब फाइल नहीं अटकेगी!
उन्होंने कहा कि सिर्फ योजनाएं बनाना काफी नहीं है, बल्कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल, सही डेटा और जमीन पर असर दिखाने वाला काम जरूरी होगा। सरकार का फोकस कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल अर्थव्यवस्था और रोजगार जैसे क्षेत्रों पर रहेगा।
TENDER SCAM : IAS सहित 3 बड़े अधिकारी गिरफ्तार
बैठक में यह भी कहा गया कि राज्य को केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। खास बात यह रही कि नक्सलवाद मुक्त होने के बाद अब बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाने के लिए “बस्तर अंजोर” पहल पर भी जोर दिया गया है।
सरकार का दावा है कि अंजोर विजन-2047 के जरिए छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में विकास, निवेश, रोजगार और सुशासन का नया मॉडल बन सकता है।

