TENDER SCAM : IAS सहित 3 बड़े अधिकारी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TENDER SCAM : 3 senior officials including IAS arrested

रायपुर डेस्क। चर्चित टेंडर घोटाले में आखिरकार जांच एजेंसियों ने बड़ा शिकंजा कस दिया है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने तीन बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी मुमुक्षु चौधरी और नगर विकास विभाग के पूर्व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उमेश कुमार सिंह शामिल हैं।

यह वही अधिकारी हैं जिनके ठिकानों पर साल 2024 में ईडी ने छापेमारी की थी और 11.50 करोड़ रुपए से ज्यादा नकदी बरामद हुई थी। उस समय करोड़ों की कैश बरामदगी ने पूरे मामले को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया था।

ELEPHANT ATTACK: नहीं थम रहा हाथियों का आतंक! कुचलने से 2 लोगों की मौत! 

जांच एजेंसियों के मुताबिक इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड रिशुश्री है, जिसे हाल ही में उसके करीबी संतोष कुमार के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि सरकारी टेंडरों में सेटिंग कर पसंदीदा कंपनियों को फायदा पहुंचाया जाता था और बदले में मोटी रकम वसूली जाती थी।

CG PROMOTION BREAKING : 83 अफसरों की बल्ले-बल्ले! प्रमोशन आदेश जारी …

जांच में यह भी सामने आया है कि रिशुश्री और उसके नेटवर्क ने पिछले 10 साल में करीब 60 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी। बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल, राजस्थान और महाराष्ट्र तक करोड़ों की संपत्तियों में निवेश किया गया।

तीन अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच और तेज होने के संकेत हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related