CG VIRAL VIDEO : Hunters released after taking Rs 2 lakh?
कोरबा। कोरबा के कटघोरा वनमंडल में जंगली सुअर के शिकार का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। शिकारियों पर कार्रवाई के बीच एक वायरल वीडियो ने वन विभाग में ही सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी दावा करती नजर आ रही हैं कि आरोपी शिकारियों ने फॉरेस्ट गार्ड को डेढ़ से दो लाख रुपए देकर मामला दबा दिया और बच निकले।
वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले में हड़कंप मच गया है। अब वन विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।
ISRAEL JOB VACANCY : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां
मामला पसान वन परिक्षेत्र के लैंगा बीट स्थित करी गांव का है। जानकारी के मुताबिक कुछ ग्रामीणों ने मिलकर जंगली सुअर का शिकार किया था और उसके मांस की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर फॉरेस्ट गार्ड राम कुमार कोराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की।
वन विभाग ने कुछ आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और शिकार में इस्तेमाल सामग्री भी जब्त की। लेकिन इसी बीच वायरल हुए वीडियो ने पूरे मामले को विवादों में ला दिया।
KHAN SIR RELIEF : खान सर को कोर्ट से राहत!
वीडियो में डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी कहती सुनाई दे रही हैं कि शिकारियों ने जंगली सुअर का शिकार किया, उन्हें गालियां सुननी पड़ीं और बदनामी भी झेलनी पड़ी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को करीब 2 लाख रुपए देकर निकल गए।
वायरल वीडियो के बाद डीएफओ कुमार निशांत ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी पसान रेंजर मनीष सिंह को सौंपी गई है। डीएफओ ने साफ कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

