TRUMP WARNING : Trump warns Netanyahu: “Soon you will be alone…”
रायपुर डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सीधी चेतावनी दी है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, “सावधान रहो, अगर इसी तरह हमले जारी रहे तो बहुत जल्द तुम अकेले पड़ जाओगे।”
दरअसल ट्रंप को डर है कि अगर इजराइल और ईरान के बीच युद्ध और भड़का तो ईरान के साथ चल रही बातचीत पूरी तरह पटरी से उतर सकती है। इतना ही नहीं, अमेरिका भी इस संघर्ष में खिंच सकता है।
INDIA NUCLEAR WEAPONS : भारत का परमाणु सरप्राइज!
तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह से जुड़े ठिकानों पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दाग दीं। दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव ने पूरे मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध की आशंका बढ़ा दी है।
CG WEATHER : 11 जून से मौसम का डबल अटैक!
रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप फिलहाल ईरान के साथ किसी समझौते की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसी वजह से उन्होंने नेतन्याहू को और सैन्य कार्रवाई से बचने की सलाह दी। हालांकि ट्रंप की नाराजगी के बावजूद इजराइल ने सीमित जवाबी कार्रवाई की और ईरान के कुछ ठिकानों को निशाना बनाया।
हालात बिगड़ते देख ट्रंप ने नेतन्याहू से दोबारा फोन पर बात की। इसके बाद इजराइल ने संकेत दिए कि अगर ईरान आगे हमला नहीं करेगा तो वह भी बड़े स्तर की कार्रवाई से बचेगा।
उधर नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल ने ईरान के संभावित परमाणु खतरे को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हिजबुल्लाह की बड़ी साजिशों को नाकाम किया गया और संगठन के कई अहम ठिकानों को तबाह कर दिया गया।
