INDIA NUCLEAR WEAPONS : भारत का परमाणु सरप्राइज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA NUCLEAR WEAPONS : India’s nuclear surprise!

रायपुर डेस्क। भारत की परमाणु ताकत को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। SIPRI की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियारों को मोर्चे पर तैनात किया है। साथ ही देश का कुल परमाणु भंडार 180 से बढ़कर 190 हथियारों तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक भारत ने कोई भी परमाणु हथियार तैनात नहीं किया था, लेकिन 2026 में यह संख्या 12 हो गई। वहीं पाकिस्तान के पास अब भी करीब 170 परमाणु हथियार हैं, हालांकि उसके कितने हथियार तैनात हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

CG WEATHER : 11 जून से मौसम का डबल अटैक!

SIPRI का कहना है कि दुनिया एक नए परमाणु हथियारों की दौड़ की तरफ बढ़ रही है। अमेरिका, रूस, चीन, भारत और पाकिस्तान समेत सभी परमाणु शक्ति संपन्न देश अपने हथियारों और मिसाइल सिस्टम को तेजी से आधुनिक बना रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 9 देशों के पास कुल 12,187 परमाणु हथियार हैं। इनमें सबसे ज्यादा अमेरिका और रूस के पास हैं, जो दुनिया के करीब 86% परमाणु हथियारों पर कब्जा रखते हैं। चीन का परमाणु भंडार भी बढ़कर 620 तक पहुंच गया है।

CG WATER CRISIS: 11 जून को जलापूर्ति रहेगी ठप, इन इलाकों पर पड़ेगा असर! 

भारत चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों को ध्यान में रखकर अपनी रणनीतिक ताकत बढ़ा रहा है। देश लंबी दूरी की मिसाइलों और MIRV जैसी आधुनिक तकनीकों पर काम कर रहा है, जिससे एक मिसाइल कई अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकेगी।

रिपोर्ट में भारत की समुद्री परमाणु ताकत का भी जिक्र है। INS अरिहंत और INS अरिघात जैसी परमाणु पनडुब्बियां अब भारत की जवाबी हमले की क्षमता को और मजबूत बना रही हैं।

SIPRI ने अपनी रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए सैन्य तनाव और ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस संघर्ष के दौरान पहली बार दोनों देशों ने खुले तौर पर साइबर और डिजिटल ऑपरेशन का इस्तेमाल किया था।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH JAWAN DEATH : CAF कैंप में जवान की मौत

CHHATTISGARH JAWAN DEATH : Soldier dies in CAF camp कोंडागांव....

CHHATTISGARH : वायरल VIDEO पर युवक की सफाई!

CHHATTISGARH : Young man's clarification on viral video! धमतरी। धमतरी...