CG WEATHER UPDATE : Weather will remain dangerous in Chhattisgarh for the next 5 days…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।
GOLD SMUGGLING : एयरपोर्ट से निकला 5 करोड़ का सोना!
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया। रायपुर (माना) सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
BJP BASTAR STRATEGY : 3 हारी हुई सीटों पर भाजपा ने दिग्गज नेताओं को उतारा
राजधानी रायपुर की बात करें तो आज दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जरूर है, लेकिन तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

