INDIA T20 TEAM : INDIA Surya out, Vaibhav in!
रायपुर। भारतीय टी20 टीम के ऐलान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा दो नामों की हो रही है। एक तरफ पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर हो गए, तो दूसरी तरफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया का टिकट मिल गया।
AAYUSH PANDEY : इंडिया A में छत्तीसगढ़ का शेर!
टीम से बाहर होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव ने कोई नाराजगी नहीं दिखाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर नई भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की।
सूर्या ने लिखा कि यह मौका वैभव ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर हासिल किया है। उन्होंने कहा कि वह वैभव के क्रिकेट सफर को आगे बढ़ते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारतीय क्रिकेट का सबसे चर्चित नाम बने हुए हैं। IPL 2026 में 776 रन ठोककर उन्होंने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की।
इधर चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी सौंपी गई है। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सूर्यकुमार यादव का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जहां फैंस उनकी खेल भावना की तारीफ कर रहे हैं।

