CHHATTISGARH : मरा समझा, एम्बुलेंस में जिंदा निकला!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Thought dead, found alive in ambulance!

रायपुर। रायपुर के एक निजी अस्पताल से ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, वही अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त एम्बुलेंस में जिंदा नजर आया।

CG RERA NOTICE : 595 बिल्डर्स पर रेरा का बड़ा डंडा!

बताया जा रहा है कि भिलाई के देवबलोदा निवासी युवक बाथरूम में गिरने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़े।

लेकिन अस्पताल परिसर से बाहर निकलते ही अचानक युवक के हाथ-पैर हिलने लगे। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने तुरंत उसे पानी पिलाया और बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा ले गए।

CG NEWS: “कैनवास कार्निवल” कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र! 

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजन अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। अब वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related