ANDAMAN GAS DISCOVERY : अंडमान में गैस का खजाना!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ANDAMAN GAS DISCOVERY : Gas treasure in Andaman!

नई दिल्ली। भारत को ऊर्जा के मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है। अंडमान सागर में प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला है, जिसे केंद्र सरकार ने ‘समुद्र मंथन मिशन’ की बड़ी सफलता बताया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह खोज आने वाले समय में भारत की विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता कम करने में मदद कर सकती है।

RAIPUR TRIPLE TALAQ : पति ने विदेश से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने अंडमान के अपतटीय क्षेत्र में विजयपुरम-3 कुएं में गैस की मौजूदगी की पुष्टि की है। खास बात यह है कि इसी इलाके में सितंबर 2025 में विजयपुरम-2 कुएं में भी प्राकृतिक गैस मिली थी। यानी तीन कुओं में से दो में हाइड्रोकार्बन मिलने से अंडमान अब देश का बड़ा ऊर्जा हब बनने की ओर बढ़ता दिख रहा है।

RAIPUR TRIPLE TALAQ : पति ने विदेश से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक

इस गैस का उपयोग CNG, PNG, उर्वरक, पेट्रोकेमिकल्स और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में किया जा सकेगा। ऐसे समय में जब मध्य-पूर्व में तनाव के कारण ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ रही है, भारत के लिए यह खोज रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है।

केंद्र सरकार का कहना है कि पीएम मोदी के ‘समुद्र मंथन मिशन’ के तहत गहरे समुद्र में और भी बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाया जाएगा, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related