CHHATTISGARH: Government changes old system; students will now receive two sets of uniforms.
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही यूनिफॉर्म के दोनों सेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
सरकार पहले एक सेट सत्र शुरू होने पर और दूसरा सेट अक्टूबर-नवंबर के दौरान वितरित किया जाता था, लेकिन इस बार दोनों सेट एक साथ देने का निर्णय लिया गया है।
कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चे पारंपरिक सफेद शर्ट और नीली पैंट की जगह कत्थई रंग की पैंट और नीले रंग की चेक शर्ट में दिखाई देंगे।
गणवेश निर्माण और वितरण की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित को सौंपी गई है।
संघ के अनुसार वितरण कार्य में बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।
वहीं दुर्ग संभाग में गणवेश वितरण का कार्य तेजी से जारी है, जबकि रायपुर संभाग में भी वितरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
शिक्षा विभाग का दावा है कि 10 जून तक प्रदेश के सभी जिलों में दो-दो सेट गणवेश पहुंचा दिए जाएंगे, ताकि प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को समय पर इसका लाभ मिल सके।
गणवेश निर्माण का कार्य प्रदेश के 2,001 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिला है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार उत्पादन और परिवहन कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी स्कूलों तक गणवेश पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

