CHHATTISGARH : 5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Second death in 5 days, big questions raised on Central Jail

बस्तर। बस्तर की जगदलपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर चर्चा में है। महज 5 दिनों के भीतर जेल में दूसरी मौत होने से हड़कंप मच गया है। पहले एक महिला बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, अब नक्सल मामले में बंद कैदी रमेश कुंजम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

रमेश कुंजम बीजापुर जिले के लिंगापुर का रहने वाला था और नक्सल मामलों में जेल में बंद था। नवंबर 2025 में उसे दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट किया गया था।

RBI REPO RATE : EMI पर बड़ा फैसला!

बताया जा रहा है कि 4 जून को जेल के बाथरूम में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। हालत बिगड़ने पर उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

RBI REPO RATE : EMI पर बड़ा फैसला!

इससे पहले रविवार तड़के एक महिला बंदी ने जेल के अंदर चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लगातार दो मौतों के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की निगरानी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और मौत के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related