CHHATTISGARH : प्रार्थना सभा के दौरान हिंसक झड़प

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Violent clashes erupt during prayer meeting

बस्तर. बस्तर के सुकमा जिले में एक बार फिर धर्म और गांव के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। तोंगपाल थाना क्षेत्र के साडरापाल गांव में रविवार को चल रही प्रार्थना सभा के दौरान ऐसा बवाल मचा कि मामला मारपीट और हिंसक झड़प तक पहुंच गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

ईसाई समुदाय का आरोप है कि प्रार्थना सभा के दौरान कुछ लोगों ने हमला किया, जबकि गांव के स्तर पर इस पूरे विवाद को कथित धर्मांतरण और पुराने मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

RAIPUR CRIME NEWS : 6 जिलों से बाहर! छोटू पर बड़ा वार

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला जमीन और आपसी विवाद से जुड़ा नजर आ रहा है। तोंगपाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात है।

CG BLIND MURDER : पत्नी ने करंट से मरवाया!

इसी बीच नारायणपुर जिले के बेनूर क्षेत्र में भी धर्म और परंपरा को लेकर विवाद सामने आया। एक बुजुर्ग महिला के निधन के बाद गांव में दफनाने को लेकर विरोध शुरू हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि परिवार ने वर्षों पहले अपना पारंपरिक धर्म छोड़ दिया था, इसलिए गांव के दफन स्थल में अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए नारायणपुर भेजा गया।

दो अलग-अलग घटनाओं ने बस्तर में धर्म, परंपरा और सामाजिक तनाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!     ASIAN GAMES 2026:...

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...

CG TEACHER SUSPENSION: कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित! 

CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!     CG TEACHER SUSPENSION:...