CG Liquor Scam: Major Action by ED—Assets Worth Over ₹1,000 Crore Attached!
CG LIQUOR SCAM: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनवर ढेबर और पूर्व IAS अनिल टुटेजा से जुड़ी 1 हजार करोड़ से अधिक बाजार मूल्य की संपत्तियां अटैच की है।
ED का दावा है कि 2019 से 2023 के बीच आरोपियों ने शराब घोटाला कर 2883 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई की है।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास अग्रवाल और अनवर ढेबर से जुड़ी कई संपत्तियां अटैच की गई है।
रायपुर के ढेबर सिटी समेत कई जमीने ED ने कुर्क किए हैं। गोवा के अंजुना स्थित लग्जरी होटल “वेस्टिन गोवा” को भी अटैच किया गया है।

