PARLIAMENT NEWS: परिसीमन विधेयक और वन नेशन-वन इलेक्शन बिल की तैयारियों में मोदी सरकार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PARLIAMENT NEWS: Modi Government Prepares for Delimitation Bill and ‘One Nation, One Election’ Bill!

PARLIAMENT NEWS: एक देश एक चुनाव और परिसीमन विधेयक जल्द ही एक बार फिर संसद में पेश किया जा सकता है।

BJP सरकार एक बार फिर से इस विधेयक को लाने और साथ ही 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले विधेयक लाने की तैयारी में जुट गई है।

इसके लिए पश्चिम बंगाल में मिली जीत से उत्साहित भाजपा, संसद में एक-बार फिर से जोड़-तोड़ में लग गई है।

कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार को कोई भी कदम उठाने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों से परामर्श करना चाहिए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय एक नया परिसीमन विधेयक तैयार कर रहा है।

यह नया प्रयास अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनावों के बाद DMK की करारी हार और कांग्रेस के TVK सरकार में शामिल होने के बाद, पार्टी के भीतर कुछ ऐसे नेता हैं जो भाजपा के साथ “कुछ खास मुद्दों” पर बातचीत करने को तैयार हैं।

वहीं दूसरी ओर, भाजपा पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर बढ़ते मतभेदों और उसके नेतृत्व के खिलाफ बढ़ते गुस्से पर पैनी नजर रख रही है।

संसद में इन मुद्दों का क्या और कब असर होगा, यह भी भाजपा की आगे की रणनीति का एक अहम पहलू है।

इसके समानांतर, लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने के उद्देश्य से लाए गए ‘एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक’ को औपचारिक रूप देने का काम चल रहा है।

वर्तमान में, इसकी समीक्षा 39 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति कर रही है। एक नेता के मुताबिक विधेयक में जल्द ही संशोधन किया जाएगा।

रिपोर्ट के संबंध में हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं और हम समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगे। जेपीसी का कार्यकाल मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक बढ़ा दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related