COMMERCIAL LPG CYLINDER : Gas cylinder gave a shock!
रायपुर डेस्क। 1 जून से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3113.50 रुपये का हो गया है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 3255.50 रुपये पहुंच गई है।
CG ELECTION 2026 : छत्तीसगढ़ में वोटिंग शुरू!
लगातार बढ़ती कीमतों से कारोबारियों की चिंता और बढ़ गई है। पहले से ही ईंधन और ट्रांसपोर्ट की महंगाई झेल रहे व्यापारियों को अब गैस पर भी ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने के कारोबार पर पड़ सकता है।
MAHTARI VANDAN YOJANA: इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त!
सिर्फ बड़े सिलेंडर ही नहीं, 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि साल 2026 की शुरुआत से ही कमर्शियल सिलेंडर लगातार महंगा हो रहा है। जनवरी में दिल्ली में इसकी कीमत 1691.50 रुपये थी, जो अब बढ़कर 3113.50 रुपये पहुंच गई है। यानी कुछ ही महीनों में कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

