RPF IN ACTION: स्निफर डॉग ‘शेरा’ की नारकोटिक और एंटी-सैबोटाज चेकिंग!

Date:

RPF IN ACTION: Sniffer Dog ‘Shera’ Conducts Narcotics and Anti-Sabotage Checks!

RPF IN ACTION: दंतेवाड़ा के जेडीबी रेलवे स्टेशन पर RPF द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में सतर्कता बनाए रखने के उद्देश्य से स्निफर डॉग ‘शेरा’ की सहायता से विशेष नारकोटिक चेकिंग तथा एंटी-सैबोटाज जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान RPF स्टाफ एवं स्निफर डॉग ‘शेरा’ ने गाड़ी संख्या 58502, 18107 एवं 18447 में गहन जांच की।

चेकिंग के तहत सभी कोचों के अंदर, शौचालय क्षेत्रों, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय परिसर, पार्सल ऑफिस तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई।

जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक सामग्री अथवा मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

RPF ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष जांच अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related