ABHISHEK BANERJEE ATTACK : TMC सांसद पर हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार

Date:

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : 5 accused arrested for attacking TMC MP

बंगाल. पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तपन माइती और आकाश भी शामिल हैं, जिन्हें घटना से जुड़े वीडियो में देखा गया था।

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

INDIA US RELATIONS : क्या ट्रंप ने भारत को पीछे छोड़ा?

जानकारी के मुताबिक, 30 मई को अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना के दौरान उनकी शर्ट फट गई और उन पर अंडे भी फेंके गए।

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने इसे बीजेपी प्रायोजित घटना बताया था और कहा था कि वह इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। टीएमसी ने भी हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

CHHATTISGARH WEATHER ALERT : 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट …

घटना पर ममता बनर्जी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ममता ने दावा किया कि अभिषेक के शरीर में खून के थक्के जम गए हैं और सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटनाक्रम ने पश्चिम बंगाल की सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related