HAMIRPUR BRIDGE COLLAPSE :निर्माणाधीन पुल गिरा, छह मजदूरों की मौत! 

Date:

HAMIRPUR BRIDGE COLLAPSE: Under-construction bridge collapses; six laborers dead!

HAMIRPUR BRIDGE COLLAPSE:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी में गुरुवार देर रात निर्माणाधीन पुल का हिस्सा शुक्रवार को तेज आंधी-तूफान के बाद गिर जाने से छह मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि मलबे में दबे तीन मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया गया है

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था तभी अचानक निर्माणाधीन ढांचा गिर गया और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।

बताया जा रहा है कि मृत मजदूरों में दो हमीरपुर और चार बांदा जिले के रहने वाले थे।

ASP अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि “पुल गिरने से छह मजदूरों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबे तीन मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जब हादसा हुआ तब मजदूर काम कर रहे थे।

इस हादसा पर उन्होंने कहा कि अभी हम घटनास्थल पर मौजूद हैं जांच के बाद ही कारणों का पता चल सकता है लेकिन जो दोषी होंगे निश्चित ही उनपर कार्रवाई होगी।

अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य रातभर जारीरहा। JCB की मदद से मलबा हटाकर मज़दूरों को बाहर निकाला गया।

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा केवल खराब मौसम की वजह से हुआ या निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही भी थी?

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related