Dhirendra Shastri on Price Hike: Shastri Slams Politicians Over Inflation and Fuel Consumption!
DHIRENDRA SHASTRI ON PRICE HIKE: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में आयोजित कथा के दौरान बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में देश की अर्थव्यवस्था और महंगाई को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
उनकी प्रतिक्रिया के बाद सियासी हलको में हड़कंप मच गया है। महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता से डीजल और पेट्रोल कम जलाने की अपील की जाती है।
उन्होंने सुझाव दिया कि नेताओं को भी इसी तरह की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उनके चार्टर्ड विमानों पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।
इससे न केवल सरकार आर्थिक दबाव कम कर सकेगी, बल्कि आम जनता के साथ एकता भी महसूस करेगी।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि नेताओं की सैलरी तीन महीने के लिए काटी जानी चाहिए।
उनका मानना है कि इस तरह के कदमों से सरकार को बेहतर स्थिति में लाया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर इस पर विचार किया गया तो लोग खुश होंगे।
बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजनीतिक व्यवस्था को लेकर टिप्पणी की, जो काफी चर्चा में है।
