बिलासपुर में Investor Connect Workshop आयोजित, स्टार्टअप्स को मिला निवेश संबंधी मार्गदर्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Investor Connect Workshop held in Bilaspur; startups receive guidance on investment

 

 

बिलासपुर। स्टार्टअप्स को निवेश के अवसरों से जोड़ने और उद्यमियों को निवेश के लिए तैयार करने के उद्देश्य से B.Incube इन्क्यूबेशन सेंटर, बिलासपुर में BusinessGarh द्वारा Investor Connect Workshop का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्टार्टअप संस्थापकों को निवेश की प्रक्रिया, बिजनेस ग्रोथ और निवेशकों के सामने अपने बिजनेस आइडिया को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

 

कार्यशाला का उद्देश्य शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को निवेश की बारीकियों से परिचित कराना, उनकी फंडिंग संबंधी समझ विकसित करना और उन्हें विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

 

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप्स को निवेशकों की अपेक्षाओं, बिजनेस मॉडल की मजबूती, वित्तीय योजना, बाजार की संभावनाओं और प्रभावी पिचिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों को अपने व्यावसायिक विचारों और चुनौतियों पर चर्चा करने तथा विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त करने का अवसर भी मिला।

 

BusinessGarh के CEO एवं Co-Founder डॉ. डोमेंद्र सिंह गंजिर ने कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए उद्यमियों को केवल बिजनेस शुरू करने में ही नहीं, बल्कि निवेश प्राप्त करने, सही रणनीति बनाने और व्यवसाय को विस्तार देने में भी सहयोग देना आवश्यक है। Investor Connect जैसी पहलें स्टार्टअप्स को निवेश के लिए तैयार करने और उन्हें सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

उन्होंने कहा कि BusinessGarh का प्रयास छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स को बेहतर मेंटरशिप, निवेश संबंधी मार्गदर्शन और व्यावसायिक नेटवर्क उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर विकसित हो रहे उद्यम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

 

B.Incube, बिलासपुर में आयोजित यह कार्यशाला स्थानीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा उद्यमियों में निवेश संबंधी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से स्टार्टअप्स को अपने विचारों को व्यवहारिक व्यवसाय में बदलने और भविष्य में विकास के नए अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related