CHHATTISGARH : नियद नेल्लानार 2.0 में गांव-गांव पहुंचेगी 31 सरकारी योजनाएं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 31 government schemes will reach every village in Niyyad Nellanar 2.0

बस्तर। बस्तर के सुदूर और माओवादी प्रभावित इलाकों के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। अब “नियद नेल्लानार 2.0” के जरिए गांव-गांव सीधे सरकारी योजनाओं की डिलीवरी होगी। सरकार का दावा है कि इस बार सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि हर पात्र ग्रामीण तक योजना पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

CG ILLEGAL SAND MININIG : रेत खोदी… कंकाल निकल गए!

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में तय हुआ कि अब बस्तर के दूर-दराज इलाकों में 31 व्यक्तिगत योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं का सीधा फायदा मिलेगा। इसमें राशन कार्ड, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, जॉब कार्ड, किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, वनाधिकार पत्र, आधार कार्ड और महतारी वंदन जैसी योजनाएं शामिल हैं।

SUPREME COURT ORDER : बेल पर फैसला अब “तारीख पर तारीख” नहीं – SC

सरकार का फोकस सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा। गांवों में सड़क, मोबाइल नेटवर्क, राशन दुकान, स्वास्थ्य सुविधा, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, बैंक और कॉलेज जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

TWISHA SHARMA CASE : सीबीआई ने समर्थ और गिरिबाला को रिमांड पर लिया …

पहले चरण में बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर के कैंपों के आसपास के गांवों में काम हुआ था। अब दूसरे चरण में दायरा और बड़ा किया जा रहा है। सरकार हर पात्र ग्रामीण का डेटा तैयार कर सीधे योजनाओं से जोड़ने की तैयारी में है।

बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि सभी विभाग मिलकर तय समय में योजनाओं को जमीन पर उतारें। सरकार इसे बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी रणनीति मान रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related