CG ILLEGAL SAND MININIG : रेत खोदी… कंकाल निकल गए!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ILLEGAL SAND MININIG : Dug the sand… skeletons came out!

धमतरी. धमतरी जिले के ग्राम खरेंगा में रेत माफियाओं की करतूत ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव के पुराने श्मशान घाट में अवैध रेत खनन के दौरान एक-दो नहीं, बल्कि 10 से ज्यादा नरकंकाल मिलने का दावा किया जा रहा है।

गुरुवार को गांव में मनरेगा का काम चल रहा था। इसी दौरान लोगों को खबर मिली कि श्मशान घाट की तरफ से रेत निकाली जा रही है और खुदाई में मानव अवशेष बाहर आ रहे हैं। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। जगह-जगह इंसानी कंकाल बिखरे पड़े थे, जबकि रेत से भरे ट्रैक्टर मौके पर खड़े मिले। ग्रामीणों को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।

SUPREME COURT ORDER : बेल पर फैसला अब “तारीख पर तारीख” नहीं – SC

गांव वालों का आरोप है कि यहां लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन चल रहा था। पंचायत और ग्राम विकास समिति ने पहले ही मुनादी कराकर श्मशान घाट क्षेत्र में खुदाई पर रोक लगाने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद रेत माफिया लगातार उत्खनन करते रहे।

TWISHA SHARMA CASE : सीबीआई ने समर्थ और गिरिबाला को रिमांड पर लिया …

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ अवशेष ताजा जैसे लग रहे थे, जिससे पूरे गांव में डर और गुस्से का माहौल है। अब लोग प्रशासन और खनिज विभाग पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी खुदाई कैसे चलती रही और किसी ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

सरपंच नीलम साहू ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कलेक्टर से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस और प्रशासन अब पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...