TMC CRISIS: TMC में जारी है इस्तीफों का दौर, डॉ. शांतनु सेन ने प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा! 

Date:

TMC CRISIS: Wave of Resignations Continues in TMC; Dr. Shantanu Sen Resigns as Spokesperson!

TMC CRISIS: ममता बनर्जी की पार्टी TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. शांतनु सेन ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।

डॉ. शांतनु सेन ने इस्तीफा देने के बाद TMC सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र भी लिखा है।

इस पत्र में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आए जनता के जनादेश और उनके फैसले का सम्मान करते हुए इस पद को छोड़ रहे हैं।

पेशावर डॉक्टर से नेता बने शांतनु सेन ने अपने पत्र में लिखा, “मैंने हमेशा पार्टी के लिए लड़ाई लड़ी है और कई मुद्दों पर असहमति होने के बावजूद एक प्रवक्ता के तौर पर हमेशा पार्टी के विचारों का बचाव किया है।”

बंगाल की जनता ने हमें आरजी कर मामले (अभया केस) और ‘कैश फॉर जॉब’ जैसे कई अनैतिक कृत्यों और भ्रष्टाचार के कारण पूरी तरह से खारिज कर दिया है, तो मेरा मन अब किसी भी तरह एक प्रवक्ता के रूप में इन बातों का समर्थन करने के लिए गवाही नहीं देता है।

शांतनु सेन ने पत्र के अंत में ममता बनर्जी से अपील करते हुए लिखा, “इसीलिए, जनता के इस फैसले (जनादेश) को ध्यान में रखते हुए मैं तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय प्रवक्ता (National Spokesperson) के पद से इस्तीफा देना चाहता हूँ। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें और इसका सम्मान करें।”

TMC में बड़े स्तर पर इस्तीफ़े देना संकेत दे रहा है कि संगठन तेजी से सिकुड़ रहा है।

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद वर्तमान राजनीतिक दौर में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को संगठित रखना है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related