CG BREAKING: कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस नेत्री कमल झज्ज अपने समर्थकों के साथ BJP में शामिल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Major Blow to Congress—Congress Leader Kamal Jhajj Joins BJP Along with  Supporters!

CG BREAKING:  जगदलपुर में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस की पूर्व जिला महामंत्री कमल झज्ज ने अपने समर्थकों के साथ BJP सदस्यता ग्रहण कर ली।

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की मौजूदगी में सभी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

गौरतलब है कि कमल झज्ज लंबे समय से कांग्रेस संगठन से नाराज चल रही थीं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के जिला महामंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और संगठनात्मक असंतोष के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

सूत्रों के मुताबिक कमल झज्ज की नाराजगी की जानकारी मिलने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उनसे मुलाकात कर नाराजगी दूर करने की कोशिश भी की थी।

इस राजनीतिक घटनाक्रम में एक और बड़ा नाम पूर्व एल्डरमैन अम्माजी राव का भी रहा, जिन्होंने कमल झज्ज के साथ BJP की प्राथमिक सदस्यता ली।

दोनों वरिष्ठ महिला नेताओं सहित कुल 13 लोगों के भाजपा में शामिल होने को उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस घटनाक्रम के बाद से जगदलपुर की राजनीति में हलचल और भी तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे आने वाले चुनाव पर असर डालने वाला महत्वपूर्ण घटनाक्रम मान रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related