CG VIRAL VIDEO: हाईवे पर रील बनाने की सनक, लड़की ने किया रैंप वॉक और उड़ाया शैंपेन! 

Date:

CG VIRAL VIDEO: The Craze for Making Reels on the Highway—Girl Does a Ramp Walk and Sprays Champagne!

CG VIRAL VIDEO: छत्तीसगढ़ की सड़क पर  रील बाजी अब आम बात हो गयी है ।  सोशल मीडिया की सनक लोगो के दिलो दिमाग में इस कदर हावी है की उन्हे कानून का भी ख़ौफ़ नही है।

ताजा मामला बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे के कोनी थाना क्षेत्र का है जहां एक युवती ने चलती कार के सामने रैंप वॉक , शैंपेन की बोतल खोलकर मस्ती और कार की छत पर खड़े होकर अलग-अलग पोज देते हुए रील बनाई है।

जब रील वायरल हुई तो ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लेते हुए नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कार देर रात कोनी-तुर्काडीह नेशनल हाईवे बाइपास पर नजर आ रही है।

तुर्काडीह ओवरब्रिज के नीचे युवती का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आ गई है।

पुलिस ने बताया कि, कार को जब्त करने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए RTO को लेटर भेजा जाएगा।

चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलना, स्टंट करना या मुख्य मार्ग पर इस तरह का सेलिब्रेशन गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related