DURG VIRAL VIDEO : हथियारबंद जवान पकड़ता रहा छाता… VIP कल्चर पर बवाल

Date:

DURG VIRAL VIDEO : Armed soldier holds umbrella… uproar over VIP culture

दुर्ग. दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार मामला किसी बयान का नहीं, बल्कि एक वायरल VIDEO का है। VIDEO में महापौर निरीक्षण करती दिख रही हैं और उनके पीछे-पीछे हथियारबंद पुलिस जवान छाता लेकर चलता नजर आ रहा है। बस फिर क्या था… सोशल मीडिया पर VIDEO आग की तरह फैल गया।

मामला 26 मई का बताया जा रहा है, जब महापौर शक्ति नगर तालाब निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। VIDEO खुद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट हुआ, लेकिन पोस्ट होते ही लोग सवाल उठाने लगे कि आखिर पुलिस जवान सुरक्षा दे रहा है या “VIP सेवा”?

RAIPUR NAGAR NIGAM : MIC की बैठक हुई संपन्न, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी…

VIDEO में साफ दिख रहा है कि जवान एक हाथ में हथियार और दूसरे से महापौर के ऊपर छाता पकड़े हुए चल रहा है। इसे लेकर NSUI ने भी हमला बोला है। नेताओं ने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधि चुना है, कोई राजा-रानी नहीं। पुलिस का काम सुरक्षा है, छाता पकड़ना नहीं।

COCAINE SEIZURE : समुद्र से निकली 1180 करोड़ की कोकीन

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर कमेंट किए। किसी ने लिखा- “इतना VIP कल्चर?” तो किसी ने कहा- “देश का जवान अब छाता पकड़ेगा?”

वैसे ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी महापौर का एक VIDEO व्यापारी को धमकाने को लेकर वायरल हो चुका है। अब नया VIDEO सामने आने के बाद फिर राजनीतिक और सोशल मीडिया बहस तेज हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related