PRE MONSOON ALERT : 47°C के बाद अब बारिश की एंट्री! जानिए कब …

Date:

PRE MONSOON ALERT : After 47°C, rain is on the way! Find out when…

रायपुर डेस्क। देश इस वक्त भीषण गर्मी से झुलस रहा है। कहीं पारा 47°C पार है तो कहीं लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। लेकिन अब मौसम करवट लेने वाला है। मौसम एजेंसियों के मुताबिक 29 मई से 5 जून के बीच देश के 80-90% हिस्से में प्री-मानसून बारिश हो सकती है।

सबसे बड़ी बात ये है कि अभी तक मानसून केरल नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग ने 26 मई की तारीख बताई थी, लेकिन नमी कमजोर पड़ने और अरब सागर में बने सिस्टम की वजह से मानसून अटक गया। अब प्री-मानसून बारिश से मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

DURG VIRAL VIDEO : हथियारबंद जवान पकड़ता रहा छाता… VIP कल्चर पर बवाल

उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां पारा 47.4°C पहुंच गया। राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब भी आग उगलती गर्मी की चपेट में हैं। कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी है।

RAIPUR NAGAR NIGAM : MIC की बैठक हुई संपन्न, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी…

हालांकि 28 और 29 मई से कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के बाद कई राज्यों में तापमान 3 से 7 डिग्री तक गिर सकता है। यानी नौतपा की तपिश के बीच लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related