RAIPUR NAGAR NIGAM : MIC की बैठक हुई संपन्न, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NAGAR NIGAM: MIC Meeting Concludes; Several Proposals Approved

RAIPUR NAGAR NIGAM: आज राजधानी में महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में  रायपुर नगर निगम की MIC बैठक संपन्न हुई, जिसमें शहर विकास, पेयजल व्यवस्था, निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े कुल 18 एजेंडों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

महापौर मीनल चौबे ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि जर्जर हो चुकी पुरानी नगर निगम बिल्डिंग के पुनर्विकास के लिए कमर्शियल मॉडल पर परियोजना विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नवीन मार्केट क्षेत्र के विकास को लेकर क्षेत्र में कुछ चुनौतियां हैं, जिन पर विचार-विमर्श कर आगे निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में प्राथमिकता वाले निर्माण कार्यों के लिए संकल्प सोसायटी के माध्यम से करीब 10 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी गई।

आमानाका क्षेत्र में प्रस्तावित गार्बेज डिपो परियोजना को लेकर महापौर मीनल चौबे ने बताया कि इस संबंध में पहले से MOU किया जा चुका है, जिसकी अवधि 31 अक्टूबर 2026 तक है।

बैठक में महादेव घाट के जीर्णोद्धार प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। वहीं शहीद आकाश राव गिरपुंजे की प्रतिमा लाखे नगर चौक में स्थापित करने का प्रस्ताव भी सामने आया है।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पानी की समस्या केवल दो-चार दिनों की नहीं है, बल्कि भूजल स्तर लगातार नीचे जाने से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related