IRAN AMERICA TENSION : अमेरिका-ईरान में शांति समझौते का ड्राफ्ट तैयार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IRAN AMERICA TENSION : Draft of US-Iran peace agreement ready!

रायपुर डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ईरान की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई IRGC ने बड़ा बयान दिया है। आईआरजीसी ने साफ कहा है कि फिलहाल अमेरिका के साथ दोबारा युद्ध की संभावना कम दिख रही है, लेकिन ईरान की सेना पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

PRE MONSOON ALERT : 47°C के बाद अब बारिश की एंट्री! जानिए कब …

IRGC नेवी के उप राजनीतिक प्रमुख मोहम्मद अकबरजादेह ने दावा किया कि “दुश्मन की कमजोरी” साफ दिखाई दे रही है। इसी वजह से बड़े संघर्ष की संभावना कम मानी जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी सशस्त्र बल हर स्थिति के लिए तैयार हैं।

DURG VIRAL VIDEO : हथियारबंद जवान पकड़ता रहा छाता… VIP कल्चर पर बवाल

ईरान के इस बयान को अमेरिका के लिए सीधी चेतावनी माना जा रहा है। मिडिल ईस्ट में पहले से तनाव बना हुआ है और ऐसे समय में IRGC का यह बयान अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है।

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि ईरान फिलहाल खुली जंग से बचना चाहता है, लेकिन अपनी सैन्य ताकत दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related