BHUPESH BAGHEL ON RENUKA SINGH: Baghel takes a jibe over viral audio; BJP’s displeasure comes to light!
BHUPESH BAGHEL ON RENUKA SINGH: छत्तीसगढ़ बीजेपी में इन दिनों सियासी हलचल तेज है और इसी बीच भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के दो कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल ऑडियो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने विधायक रेणुका और उनकी पार्टी से खीचतान को लेकर हमला बोला है।
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर विधायक अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाती और संगठन के नेताओं पर नाराजगी जाहिर करती सुनाई दे रही हैं। एक क्लिप में तो भूपेश बघेल की वापसी और नेताओं को जेल भेजने जैसी बातें भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।
इस पूरे मामले में विधायक रेणुका सिंह ने दोनों ऑडियो को AI जनरेटेड बताया।
इस पर तंज कस्ते हुए पूर्व CM बघेल ने कहा कि आज तक वीडियो में AI जनरेटेड तकनीक देखी थी, जहां किसी के चेहरे के साथ छेड़छाड़ की जाती है लेकिन अब अगर किसी की आवाज में कोई और बोल रहा है और उसे AI कहा जा रहा है, तो यह बेहद गंभीर मामला है।
अगर वास्तव में ऐसा हुआ है तो तत्काल FIR होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।
भूपेश बघेल ने कहा कि रेणुका बहुत पुरानी साथी हैं आजकल वे विधानसभा नहीं आतीं, नाराज रहती हैं। मुझे तो लगता है कि जो उनके दिल में था, वही जुबां पर आ गया।
इस वायरल ऑडियो के मामले में विधायक रेणुका सिंह और उनके समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
फिलहाल कांग्रेस इस घटनाक्रम को सत्ताधारी दल में बड़ा फूट पैदा करने की कोशिश में है। वहीं जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर मनोज साहू को 22 मई को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था।

