CG SUSPENSIONS: 62 लाख की गड़बड़ी, CMO और लेखापाल सस्पेंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Suspensions: Irregularities Worth ₹62 Lakhs—CMO and Accountant Suspended!

CG SUSPENSIONS : बीजापुर के भोपालपटनम नगर पंचायत में सामने आए 62 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है ।

इस गंभीर मामले में राज्य शासन ने CMO विकास पाटले और लेखापाल सूर्यकिरण चिडेम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों अधिकारियों ने पदस्थापना के दौरान पार्षदों से सांठगांठ कर संदेहास्पद तरीके से मांग पत्र तैयार किए और सामग्री खरीदी में भंडार क्रय नियमों व निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

जांच में सामने आईं गड़बड़ियां

● पार्षदों से सांठगांठ कर मांग पत्र तैयार किया गया।

 

● सामग्री खरीदी में भंडार क्रय नियमों का उल्लंघन किया गया।

 

● अटल चौक निर्माण कार्य में मद परिवर्तन किया गया।

 

● 15वें वित्त आयोग की राशि से बिना अनुमति भुगतान किया गया।

 

● बिना छुट्टी स्वीकृति अग्रिम वेतन आहरण किया गया।

 

शासन के मुताबिक इन सभी मामलों में करीब 62 लाख रुपए की गंभीर वित्तीय अनियमितता पाई गई। इसके बाद दोनों अधिकारियों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से जारी आदेश के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related