KERELAM ED ATTACK: ED की कार्रवाई पर बवाल, पूर्व CM विजयन के समर्थकों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KERALAM ED ATTACK: Uproar over ED action; supporters of former CM Vijayan vandalize vehicles!

KERELAM ED ATTACK: केरलम में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ED ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

कार्रवाई शुरू होते ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए और कई जगह हालात तनावपूर्ण बन गए।

छापेमारी के बाद ED के अधिकारी पूर्व CM पी विजयन के घर से बाहर निकल रहे थे तभी CPIM समर्थकों ने टीम पर हमला कर दिया। सैकड़ों की संख्या में आए समर्थकों ने ED की गाड़ियों पर पत्थर फेंके हैं।

इस दौरान ED के अधिकारियों ने किसी तरह के खुद को बचाया है। CPIM के समर्थकों ने ईडीकी टीम की गाड़ियों को तोड़ने की कोशिश की ।

छापेमारी के दौरान हुए हमले को लेकर ED की टीम आरोपियों पर FIR करवा सकती है क्योंकि अधिकारियों की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करने आई थी।

इस मामले का खुलासा 2019 में हुआ था। आयकर विभाग ने कोच्चि मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड में छापेमारी की थी।

इसी दौरान यह बात सामने आई थी कि पूर्व CM की बेटी से जुड़ी कंपनियों को संदिग्ध भुगतान किए गए हैं। इस मामले में 2025 में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

इसके बाद ईडी मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोप है कि CMRL से पैसे निकालकर अलग-अलग लोगों को दिए गए और इसे खर्चों का नाम दिया गया। जिन लोगों का नाम लाभार्थियों में दिया गया, वह असल में नहीं थे। पूर्व मुख्यमंत्री विजयन की बेटी भी इन लाभार्थियों में से एक हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related