CHHATTISGARH : बैज-सिंहदेव का अनशन खत्म!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Baij-Singhdev’s fast ends!

सूरजपुर. सूरजपुर में चल रहा राजनीतिक तनाव आखिरकार खत्म हो गया है। शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव विवाद को लेकर आमरण अनशन पर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।

प्रशासन और पुलिस के साथ हुई चर्चा के बाद कांग्रेस की कई मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद नारियल पानी पीकर दोनों नेताओं ने अनशन खत्म किया।

CHHATTISGARH: CM साय ने दी दिवंगत रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि! 

दरअसल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उनके जिला महामंत्री नागेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट में गलत केस दर्ज किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों नेता थाने के सामने अनशन पर बैठे थे।

RAIPUR ACCIDENT : स्कूल जाते बच्चे को टैंकर ने कुचला!

बातचीत के बाद तय हुआ कि मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे और थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेजा गया है। साथ ही काउंटर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।

हालांकि कांग्रेस ने 28 मई को प्रदेशव्यापी अनशन का ऐलान किया था, लेकिन सूरजपुर में समझौते के बाद माहौल फिलहाल शांत होता दिख रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related