CG CRIME: बहला-फुसलाकर 10 साल की बच्ची से रेप, ड्रोन की मदद से पकड़ाया आरोपी… 

Date:

CG CRIME: 10-Year-Old Girl Raped After Being Lured Away; Accused Apprehended with the Help of a Drone.

CG CRIME: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेलगहना चौकी क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद  आरोपी को सक्तीबहरा के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सक्तीबहरा का निवासी रंजीत यादव उर्फ दउआ (20 वर्ष) शनिवार की शाम को मासूम बच्ची को अपनी बाइक पर घुमाने का लालच देकर बच्ची को एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

इधर बच्ची के अचानक गायब हो जाने से उसके परिजन बेहद परेशान थे और पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे।

अगली सुबह रविवार को आरोपी बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर वहां से भाग निकला।

बदहवास और डरी-सहमी बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद गुस्साए परिजन तुरंत शिकायत दर्ज कराने कोटा थाने पहुंचे।

चूंकि यह पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का था, इसलिए पुलिस ने केस दर्ज कर डायरी को संबंधित चौकी में ट्रांसफर कर दिया और आरोपी की तलाश तेज कर दी।

आरोपी  पुलिस को चकमा देकर सक्तीबहरा के बेहद घने जंगलों की तरफ भाग निकला।

आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे से जंगल में छिपे आरोपी की सटीक लोकेशन ढूंढ निकाली।

इसके बाद पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए चारों तरफ से घेराबंदी की और रंजीत को दबोच लिया।

कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है ।

छत्तीसगढ़ में बढ़ते दुष्कर्म के मामले केवल अपराध का आंकड़ा नहीं हैं, बल्कि हमारी सामाजिक व्यवस्था और नैतिक मूल्यों के पतन का एक ऐसा गंभीर चेतावनी संकेत हैं जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR : CSPDCL में रिश्वत VIDEO!

RAIPUR : Bribery video in CSPDCL! रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी...