CG Conversion Case: Allegations of Inducement at Prayer Meeting; Accused of Coercing Religious Conversion!
CG CONVERSION CASE: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर को धर्मांतरण का हाटस्पॉट कहा जा रहा है। जिले के सीपत थाना इलाके में आयोजित एक प्रार्थना सभा में लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगा है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन लोगों पर FIR दर्ज कर ली है।
स्थानीयों का आरोप है की सभा में मुफ़्त इलाज, शादी और आर्थिक मदद का लालह देकर लोगों को धर्म बदलने के लिए उकसाया जा रहा था।
मामले में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों के कारण अब बिलासपुर धर्मांतरण का हाटस्पॉट कहा जाने लगा है।
लगातार बढ़ते मामलों के बाद जिला प्रशासन ने भी संवेदनशील इलाकों पर नजर बढ़ा दी है। धर्मांतरण का मुद्दा अब सामाजिक और राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बन चुका है।
सीपत थाना क्षेत्र में दर्ज FIR में यह भी आरोप लगाया गया है कि सभा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि लोगों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की गई कि प्रार्थना सभा में शामिल होने से बीमारी और परेशानियां दूर हो जाएंगी।
इसी आधार पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निशाना बनाकर उन्हें लालच देने की कोशिश की जाती है।
दूसरी ओर मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े लोग यह भी कह रहे हैं कि किसी भी कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि किसी निर्दोष को परेशानी न हो।
बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बढ़ती घटनाएं अब प्रशासन के लिए कानून व्यवस्था और सामाजिक संतुलन दोनों की चुनौती बनती जा रही हैं।
