CG NEWS: Community Feast Turns Deadly — 17 Villagers Fall Ill, One Woman Dies
CG NEWS: कोंडागांव जिले के तमरावंड क्षेत्र में आयोजित सामूहिक भोज करने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य मरीजों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित सामूहिक भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे।
लेकिन भोजन करने के कुछ घंटों बाद लोगों को उल्टी, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई।
ग्रामीणों ने तत्काल बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भोज में परोसे गए भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।
वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि भोजन में किस वजह से जहरीलापन फैला।

