CG VIRAL VIDEO : Female staff slaps showroom GM, throws ink on him…
भिलाई. भिलाई के एक बड़े कार शोरूम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला कर्मचारी ने सबके सामने GM पर स्याही फेंक दी और थप्पड़-लात बरसाने लगी। पूरा मामला पुलिस की मौजूदगी में हुआ और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला का आरोप है कि GM अंकित आनंद उसे लंबे समय से अश्लील मैसेज भेज रहा था, गलत तरीके से बात करता था और छेड़छाड़ करता था। इसी शिकायत की जांच करने पुलिस 22 मई को चौहान ऑटोमोबाइल शोरूम पहुंची थी।
CG ONLINE SATTA : खिलाड़ी बुक का भंडाफोड़!
जैसे ही GM ऑफिस पहुंचे, महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। उसने पहले चेहरे और कपड़ों पर स्याही फेंकी, फिर थप्पड़ और लात मारने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते रहे, लेकिन महिला लगातार नाराजगी जताती रही।
बताया जा रहा है कि शोरूम की अन्य महिला कर्मचारी भी GM के व्यवहार से परेशान थीं। हालांकि फिलहाल खुलकर सामने सिर्फ एक महिला आई है।
CHHATTISGARH CRIME : पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट
भिलाई नगर पुलिस ने GM अंकित आनंद के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस बाकी महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करेगी। वायरल वीडियो के बाद पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है।

