PETROL-DIESEL SHORTAGE: Diesel Scarcity at Petrol Pumps Leaves Patients Gasping for Breath!
PETROL DIESEL SHORTAGE: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में इब्राहिम पेट्रोल पंप पर Diesel न मिलने के कारण एक गंभीर मरीज समय पर उच्च इलाज के लिए बड़े अस्पताल नहीं पहुंच सका, मरीज के परिजनों को दर-दर भटकना पड़ा, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ गई।
इस अव्यवस्था को लेकर आक्रोशित परिजनों ने कलेक्टर से लिखित व मौखिक शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद ‘इब्राहिम पेट्रोल पंप’ एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक परिवार अपनी बीमार युवती की हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए रायगढ़ ले जा रहा था।
रास्ते में परिजन डीजल लेने के लिए इब्राहिम पेट्रोल पंप पहुंचे लेकिन वहां उन्हें डीजल देने से साफ मना कर दिया गया।
परिजनों ने पंप संचालक और कर्मचारियों के सामने हाथ-पैर जोड़े, मरीज की गंभीर स्थिति का हवाला दिया, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।’
संचालक का कहना था कि प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश हैं और जब तक प्रशासन से लिखित आदेश नहीं लाया जाता, तब तक डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी।
अब सवाल यह उठता है कि इमरजेंसी की स्थिति में तड़पते मरीज को छोड़कर परिजन पहले प्रशासन से लिखित आदेश लेने जाएंगे या मरीज की जान बचाएंगे?
स्थानीय अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, परिजनों में भारी आक्रोश
डीजल नहीं मिलने और वाहन आगे न बढ़ पाने के कारण परिजनों को आनन-फानन में उसे स्थानीय निजी हॉस्पिटल में ही भर्ती कराना पड़ा, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
परिजनों की मांग की है कि संकट के समय में इस तरह की रवैया अपनाने वाले पेट्रोल पंपों के लाइसेंस तुरंत निरस्त किए जाएं और जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

